‘डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ लगाया तो हम भी…’ टूडो ने दी खुलेआम धमकी !

 ‘डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ लगाया तो हम भी…’ ट्रूडो ने दी खुलेआम धमकी; अब क्या करेगा अमेरिका?

अमेरिका ने कनाडा पर चार मार्च से आयातित सामानों पर टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। अमेरिका के इस फैसले पर कनाडा के निवर्तमान प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका हम पर अनुचित टैरिफ लगाता है तो हम कड़ी प्रतिक्रिया देंगे जिसकी उम्मीद कनाडा वासियों को है।

ट्रूडो ने कहा,”कनाडा यह सुनिश्चित करने पर ध्यान दे रहा है कि मंगलवार और उसके बाद के हफ्तों में अमेरिका द्वारा उन पर कोई टैरिफ न लगे। हम इसे रोकने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा,”अगर अमेरिका हम पर अनुचित टैरिफ लगाता है तो हम कड़ी प्रतिक्रिया देंगे, जिसकी उम्मीद कनाडा वासियों को है।”