श्रीनगर के नौगाम थाने में हुए धमाके में छह लोगों की मौत !

श्रीनगर ब्लास्ट :-

दिल्ली में लाल किले के सामने 10 नवंबर को हुए घातक विस्फोट जैसा ही खौफनाक मंजर श्रीनगर में कल रात देखने को मिला। श्रीनगर के नौगाम थाने में हुए धमाके में छह लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक घायल हो गये। घायलों में अधिकांश पुलिसकर्मी हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फरीदाबाद में जब्त विस्फोटक सामग्री के नमूने लेते समय यह विस्फोट हुआ है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जब्त किया विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट था। धमाके से आसपास के घरों को भी भारी नुकसान हुआ है। घरों की खिड़कियां टूट गई हैं। धमाका इतनी तेज था कि इसकी आवाज नौगाम ही नहीं, छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चाैक क्षेत्र में सुनाई दी। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।