Jharkhand में दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को मिलेगा चार लाख !

Jharkhand में दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को मिलेगा चार लाख !

झारखंड में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी राहत: मौत पर ₹4 लाख मुआवजा, सीएम हेमन्त सोरेन का बड़ा फैसला

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित आपदा प्रबंधन विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अब Jharkhand राज्य में सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बैठक में आपदा राहत व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, राहत वितरण में तेजी लाने तथा विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं से प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य दुर्घटना प्रभावित परिवारों को कठिन समय में आर्थिक संबल प्रदान करना और आपदा प्रबंधन प्रणाली को अधिक मजबूत बनाना है।

Jharkhand  सरकार कर रही लोगों को जागरुक

इसके अलावा Jharkhand सरकार की तरफ से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के दिशानिर्देश जारी किए गे हैं। लोगों को जागरुक किया जा रहा है कि सड़क पर गाड़ी चलाते समय किन किन बातों का ध्यन रखना जरुरी है। साथ ही साथ इस बात को लेकर सरकार की तरफ से पहल की गी है कि हाइवे पर टुर्घटना से बचाव के लिे किस तरह से जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा सके। इसी कड़ी में कई सड़कों पर निर्धारित बोर्ड लगाकर लोगों को सड़ और सड़क के स्वरूप की भी जानकारी देने की पहल की जा रही है। पूरे इलाके में पुलिस गश्ती के साथ साथ स्थानीय स्तर के अस्पतालों और इमरजेंसी नंबरो की जानकारी लोगों को दी जााए।

इधर शहरी इलाकों में ट्रैफिक पुलिस की तरफ से बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही साथ इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि लोगों को ट्रैफिक के नियमों की जानकारी दी जा सके। सुरक्षा के मानकों को लेकर Jharkhand में एक अभियान चलाने को लेकर भी तैयारी की जा रही हे, जिससे राज्य में स्कूली बच्चों को जागरुक किया जा सके।

READ ALSO : नीति आयोग की बैठक में बोले हेमंत : हमारा फोकस झारखंड के विकास पर