झारखंड के लिए ऐतिहासिक होगा यह एयर शो : संजय सेठ
- By rakesh --
- 04 Apr 2025 --
- comments are disable
रक्षा राज्य मंत्री की पहल पर
रांची में 19 व 20 अप्रैल को होगा विश्वस्तरीय एयर शो।
वायुसेना के कई जाबांज दिखाएंगे सेना का कौशल।
झारखंड के लिए ऐतिहासिक होगा यह एयर शो : संजय सेठ
रांची। रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद श्री संजय सेठ की पहल पर रांची में 19 और 20 अप्रैल को भव्य एयर शो किया जाएगा। यह एयर शो भारतीय वायु सेना के द्वारा होगा। इस बाबत रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ की पहल पर वायुसेना इसकी तैयारी कर रही है। इस उद्देश्य से भारतीय वायु सेवा के अधिकारियों के एक दल ने जिला प्रशासन से मुलाकात भी की है और भव्य एयर शो के आयोजन के लिए सहयोग मांगा है। रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने बताया कि 19 और 20 अप्रैल को सुबह 9:45 से 10:45 तक एक-एक घंटे का एयर शो नामकुम के आर्मी ग्राउंड में किया जाएगा। यह एयरशो विश्वस्तरीय होगा और यह झारखंड के लिए ऐतिहासिक होगा, जिसमें वायु सेवा के जांबाज कई लड़ाकू विमान व अन्य विमान का ऐतिहासिक प्रदर्शन करेंगे। यह जनता के लिए रोमांचक और प्रेरणा देने वाला क्षण होगा। श्री सेठ ने कहा कि इसकी पूरी तैयारी रक्षा मंत्रालय और वायु सेवा संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इसकी तैयारी में वायु सेना ने जिला प्रशासन को भी शामिल किया है। इस एयर शो में राज्यपाल श्री संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन भी अतिथि के रूप में उपस्थित होकर, इसकी गरिमा बढ़ाएंगे। वहीं इसमें शामिल होने के लिए वायु सेवा प्रमुख श्री ए० पी० सिंह को भी आमंत्रित किया गया है।
======================
सूर्य किरण की टीम करेगी प्रदर्शन।
500 से अधिक शो कर चुकी है सूर्य किरण।
यह शो सूर्य किरण एरोमेटिक टीम के द्वारा किया जाएगा, जो देश-विदेश में साल भर अलग-अलग स्थान पर शो करते हैं। अब तक 70 से अधिक शहरों में 500 से ज्यादा प्रदर्शन उनके द्वारा किया गया है। रांची के शो में 19 और 20 को प्रमुख शो किया जाएगा। 17 अप्रैल को पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस शो के दौरान कुल 12 वायुयानों और लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन किया जाएगा। इनके प्रदर्शन झारखंड के लोगों को उत्साहित और रोमांचित करने वाला होगा।
- 10 craziest air show moments
- 10 worst air shows
- air accident
- air disasters
- air force
- air show
- air show accident
- air show disaster
- air show fails
- air show moments
- air shows
- air shows gone wrong
- air vehicles
- airshow
- airshow 2023
- airshow crash
- avalon air show
- avalon air show pilot
- avalon air show plane crash
- avalon airshow
- dubai airshow
- paris airshow
- planes collide in air
- south africa air show crash ugc (cr)
- times air shows went terribly wrong