एचईसी परिसर के निजी स्कूलों में फीस में मिलेगी छूट !

एचईसी कर्मचारियों के बच्चों को एचईसी परिसर के निजी स्कूलों में फीस में मिलेगी छूट:- रमाशंकर प्रसाद

एचईसी मजदूर संघ और एचईसी प्रबंधन से एचईसी परिसर के निजी विद्यालय मे कर्मचारी के पढ़ रहे बच्चों को विशेष छूट मिले जिसको लेकर लगातार प्रबंधन से बैठके एवं बात हो रही थी। एचईसी प्रबंधन द्वारा निजी स्कूलों को नोटिस देकर ज्यादा से ज्यादा फीस माफ करने को कहा गया था, जिसमें चार स्कूलों ने अपनी सहमति पत्र दे दी है जिसका सरकुलर आज एचईसी ने जारी कर दिया है।
1.सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रतिमाह 500/- रु
2.प्रभात तारा ट्यूशन और कंप्यूटर शुल्क में 100% छूट देगी
3.विवेकानंद विद्या मंदिर ने नर्सरी से कक्षा 2 तक प्रतिमाह 250/- रु कक्षा तीन से कक्षा 8 तक प्रतिमाह 300/- रु एवं कक्षा 9 और 10 का शुल्क प्रतिमाह 450/- रु
4.वाईएमसी पब्लिक स्कूल शुल्क में 90% प्रतिमाह कक्षा 1 से कक्षा 8 तक छूट देने की घोषणा की है
जिसको लेकर एचईसी के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने एचईसी प्रबंधन और स्कूल प्रबंधन को आभार व्यक्त करते हुए कहा की जल्द से जल्द बाकी बच्चे हुए सभी स्कूलों से बात कर सर्कुलर जारी किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों के बच्चों को स्कूलों में लाभ मिले।