सीएम नीतिश ने बनाई मीडिया से दूरी, सवालों पर हाथ जोड़कर निकल गए !
- By rakesh --
- 14 Nov 2023 --
- comments are disable
पटना।
पत्रकारों ने पूछा- नाराज हैं क्या मुख्यमंत्री जी: नीतीश ने सिर झुकाया, दोनों हाथ जोड़े; सेक्स वाले बयान के बाद मीडिया से दूरी बनाई
विधानसभा में सेक्स वाले बयान पर विवाद के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से बात नहीं कर रहे हैं। अपने कार्यक्रम में पत्रकारों की एंट्री बैन कर रखी है। इस पर मंगलवार सुबह पत्रकारों ने उनसे सवाल किया- ‘नाराज हैं क्या मुख्यमंत्री जी।’
इस पर नीतीश कमर तक झुके और दोनों हाथ जोड़कर पत्रकारों को प्रणाम करते हुए निकल गए, लेकिन कोई बात नहीं की। बेली रोड़ पर आयोजित इस कार्यक्रम में मीडिया की एंट्री बैन कर दी गई थी। पार्क के बाहर पत्रकारों को रोक दिया गया था।
कुछ दिन पहले कहा था- मीडिया से बात नहीं करूंगा
इसके पहले CM नीतीश कुमार ने मीडिया से दूरी बनाने का ऐलान किया था। जेपी की जयंती पर नीतीश कुमार ने कहा था, ‘आज के बाद मीडिया से बात नहीं करूंगा।’ नीतीश देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। नेहरू पार्क में उन्होंने नेहरू की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी साथ थे।
- bihar chief minister nitish kumar
- bihar cm nitish kumar
- cm nitish kumar
- lalu yadav nitish kumar
- nitish kumar
- nitish kumar latest news
- nitish kumar news
- nitish kumar on boys
- nitish kumar on sex
- nitish kumar on sex education
- nitish kumar sex
- nitish kumar speech
- nitish kumar speech latest
- nitish kumar speech on sex
- nitish kumar statement
- nitish kumar today speech
- nitish kumar video
- nitish kumar viral speech
- sex education speech by nitish kumar