जेएमएम के संविधान संशोधन समिति की बैठक में कई फैसले !

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 07 अप्रैल 2025 को रांची के हरमू स्थित जेएमएम पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में संविधान संशोधन समिति की बैठक आहूत हुई| उक्त बैठक में आसन्न 13वे केंद्रीय महाधिवेशन में पेश होने वाले पार्टी के संविधान संशोधन के बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया | उक्त बैठक में संविधान संशोधन समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय,  फागु बेसरा,  सुदिव्य कुमार,  योगेंद्र प्रसाद,  अभिषेक प्रसाद एवं  विजय कुमार हांसदा उपस्थित हुए |