दिल्ली। मोदी कैबिनेट में प्रोफेशनल्स और महिलाओं की मिली जगह
- By rakesh --
- 08 Jul 2021 --
- comments are disable
दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रोफेशनल्स और महिलाओं को प्रथमिकता दी है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नारायण तातू राणे, सर्बानंद सोनोवाल को केंद्रीय मंत्री पद की शपथ दिलाई।
डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरण रिजिजू, राज कुमार सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला ने राष्ट्रपति भवन में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जी.किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, एस.पी. सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर ने राज्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोभा करंदलाजे, भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई।
अन्नपूर्णा देवी, ए.नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट ने राज्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बी.एल.वर्मा, अजय कुमार, देबू सिंह चौहान, भगवंत खुबा को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई।