Covid 19 Update Live @ 12 am

पिछले 12 घंटों में कोरोना के 6,126 नए मामले सामने आए हैं 

एक लाख पार खतरा बरकरार @ कोरोना

झारखण्ड में आज पांच नए मरीज़

रांची। देश और दुनिया में एक ओर जहाँ प्रति दिन हज़ारो की संख्या में कोरोना के मरीज़ सामने आ रहे हैं तो वही ठीक होने वालों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है, पर खतरा बरकरार है। अब ये भारत में भी महामारी का रूप लेता जा रहा। जनसंख्या और टेस्टिंग रेट के हिसाब से भारत अब भी सेफ जोन में दिखता हैं। पर,  गिरती अर्थव्यवस्था को देखते हुए, सरकार द्वारा लॉक डाउन -4 में दी गए छूट से, आने वाले 21 दिंनो में मरीज़ो की संख्या में भारी बड़ोतरी हो सकती है,  और एक्सपर्ट की माने तो ये आंकड़ा चौकाने वाला होगा।

कुल इलाजरत मरीज़ 

झारखड:- 103 *
भारत :- 60,839*
विश्व:- 2,690,678*

देश में अबतक़ 3,301 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 42,307 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं।

Covid19 का कहर भारत के साथ-साथ 200 से ज्यादा देशों में फैल चुका यह वायरस अब तक 3 लाख 23 हज़ार 017 जानें ले चुका है. दुनियाभर में 49 लाख 53 हज़ार के लगभग लोग इसकी चपेट में हैं. वही अगर भारत की बात करे तो, आंकड़ों के अनुसार, भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,06,453 हो गई है. पिछले 12 घंटों में कोरोना के 6,126 नए मामले सामने आए हैं और 145* लोगों की मौत हुई है. समाचार लिखे जाने तक देश में कुल 3,301 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 42,307 मरीज इस बीमारी को जीतने में सफल भी हुए हैं. वही अगर झारखण्ड की बात करें तो झारखण्ड में अब तक ठीक होने वालो की संख्या 127 है. वहीँ कुल मरीज़ो की संख्या 233 है। मात्र तीन लोगोँ की ही मौत हुई और अभी 103* लोगोँ का इलाज चल रहा है।

सबरंग समाचार की आप से अपील
कोरोना का कोई इलाज नहीं इसलिए घर में रहें सुरक्षित रहें सोशल डिस्टेंसिंग बना कर रहे

 ख़ुद का बचाव ही दूसरों का बचाव है
 सोशल डिस्टेंसिंग का करें अनुपालन
 कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा घटायें
 हाथों को साबुन से धोना रखें याद
 खांसी बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें
 ध्यान रखें, लापरवाही न करें।
 ★ ज़िला कंट्रोल रूम-1950
 ★ हेल्पलाइन नंबर-1075,181
 ★ टोल फ्री चिकित्सकीय सलाह-104
 ★ टोल फ्री एंबुलेंस सेवा- 108
 ★ अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर-11-23978046
 ★ DPM-9431103012
 ★ Dist. Epidemiologist-0651-221561
 & 7903782859