सैफ अली पर हमले का शातिर गुनाहगार चढ़ा पुलिस के हत्थे !

सैफ अली खान हमला मामला: मुंबई पुलिस ने ठाणे से आरोपी को किया गिरफ्तार, अभिनेता की तबीयत में हो रहा सुधार

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में मुंबई पुलिस ने रविवार तड़के ठाणे से एक आरोपी विजय दास को गिरफ्तार किया। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय रेस्तरां में वेटर के तौर पर काम कर रहा था। मुंबई पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छुपा रहा था। इस मामले में मुंबई पुलिस डीसीपी जोन IX कार्यालय की तफ से  प्रेस कांफ्रेस कर जानकारी दी है।

पुलिस फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी है। जांच के दौरान जो भी जानकारी मिलेगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा।