अफीम के अवैध कारोबार में लिप्त चढ़े पुलिस के हत्थे

हजारीबाग । झारखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम के अवैध धंधे में लिप्त कईयों को गिरफातार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शाम में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि केरेडारी थाना क्षेत्र के तरहेसा से मनातू जाने वाली सड़क में कुछ लोग मोटरसाईकिल से अवैध अफीम लेकर जाने वाले है। उक्त सूचना का सत्यापन हेतु पवन कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागाँव हजारीबाग के नेतृत्व में उक्त सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के क्रम में एक मोटरसाईकिल नं०-JH13B 9829 को रोका गया तो मोटरसाईकिल चालक भागने लगा। भागने के क्रम में मोटरसाईकिल चालक को पकड़ लिया गया और मोटरसाईकिल का डिक्की को चेक किया गया तो पाया कि उक्त मोटरसाइ‌किल के डिक्की में एक काले रंग का प्लास्टिक में रखा हुआ 700 ग्राम अफीम एवं 500 रूपया का नोट 200 (दो सौ पीस) कुल 100000 (एक लाख रूपया) नकद पाया गया। मोटरसाइकिल चालक से पूछ-ताछ करने पर अपना नाम बैजनाथ महतो, पे०-तुलसी महतो, सा०-बिलारी, हेवई, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग का बताया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से जब पूछ-ताछ किया गया तो यह बताया कि जगेश्वर दोंगी, पे०-पुरन दोंगी, सा०-ईचाक खूर्द, थाना-सिमरिया, जिला-चतरा से अफीम खरीदकर आ रहा था और उत्तर प्रदेश के दो व्यक्ति जिसका मोबाइल नं0-8009060839 जिसका नाम नही जानते है, उनसे शाहजहापुर जेल जाने के  क्रम में मुलाकत हुई थी, उनको चौपारण में उस अफीम को उपलब्ध करा देना था। मोबाइल नं0-8009060839 को सत्यापन करने पर 03 व्यक्ति जो चौपारण में अफीम को लेने आ रहे थे उसको भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संदर्भ में उपरोक्त 05 पाँच लोगों के विरूद्व केरेडारी थाना काण्ड सं0-04/25, दिनांक-06.01.2025, धारा-17 (बी०) / 18 (बी0)/22 (बी०)/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट-1985 के तहत काण्ड दर्ज किया गया है।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-

_________

 

  1. वैजनाथ महतो, पे०-तुलसी महतो, सा०-बिलारी, हेवई, थाना केरेडारी,जिला हजारीबाग

 

  1. जगेश्वर दॉगी, पे०-पुरन दोंगी, सा० ईचाक खुर्द, थाना सिमरिया, जिला चतरा

 

  1. अतीक अली, पे०-मजननु अली, सा०-अललागंज, थाना-अललागंज, जिला शाहोंजापुर, उत्तर प्रदेश।

 

  1. मो० अफनान, पे०-नेशार अहमद, सा०-काट, थाना काट, जिला शाहॉजापुर, उत्तर प्रदेश।

 

  1. सनर, पे०-अली राज, सा०-अललागंज, थाना-अललागंज, जिला शाहाँजापुर उत्तर प्रदेश।

 

बरामदः-

_________

 

  1. 700 ग्राम अफीम

 

  1. 100000 (एक लाख रूपया नकद)

 

  1. 01 ईक्को गाडी, जिसका नं0-UP-27AZ-9531

 

  1. 01 मोटरसाईकिल पैशन प्रो जिसका नं0-JH13B 9829

 

  1. मोबाइल-04 पीस।

 

छापामारी टीमः-

________

 

  1. श्री पवन कुमार, अनु०पु०पदा०, बड़कागांव, हजारीबाग।

 

  1. पु०अ०नि० विवेक कुमार, थाना प्रभारी, केरेडारी।

 

  1. पु०अ०नि० अनुप कुमार, केरेडारी थाना एवं छापामारी दल।