मुख्यमंत्री नीतिश ने107 विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
- By rakesh --
- 09 May 2025 --
- comments are disable
मुख्यमंत्री ने बेगूसराय में 64 करोड़ रुपये की लागत की 107 विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में आयोजित विशेष विकास शिविर का किया निरीक्षण, महिला संवाद कार्यक्रम में भी हुये शामिल
पटना, 09 मई 2025: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने तेघड़ा प्रखंड के ग्राम पंचायत पिढ़ौली में डॉ० अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में आयोजित विशेष विकास शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, आधार कार्ड, बास भूमि-वासगीत पर्चा, लेबर कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम / कौशल विकास कार्यक्रम सहित कुल 22 योजनाओं से आच्छादित लाभुकों को प्रमाण पत्र / स्वीकृति पत्र प्रदान किया। विभिन्न विभागों एवं जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।
अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, बिहार भवन एवं अन्य तन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (विवाह सहायता) का सांकेतिक चेक, बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना, आयुष्मान कार्ड, 1946 जीविका स्वयं सहायता समूहों के 23352 दीदियों के लिए बैंकों से ऋण संबंधी 58 करोड़ 32 लाख रुपये का सांकेतिक चेक आदि लाभुकों को प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से 64 करोड़ 19 लाख रुपये के लागत से 107 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 12 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से 102 योजनाओं का उद्घाटन तथा 51 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से 5 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री ने तेघड़ा प्रखंड के पिढ़ौली ग्राम पंचायत में आयोजित ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम में जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करने के दौरान मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा किए गए कार्यों तथा महत्वपूर्ण निर्णयों से काफी लाभ हुआ है। सरकारी नौकरियों में हम महिलाओं के दिए गए आरक्षण से काफी फायदा हो रहा है। आपके कार्यों एवं महत्वपूर्ण निर्णयों से महिलाएं न सिर्फ काफी आगे बढ़ रही हैं बल्कि ये आत्मनिर्भर भी बन रही हैं।
मुख्यमंत्री ने जीविका दीदीयों से बातचीत करते हुए कहा कि पहले बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या काफी कम थी। वर्ष 2006 में हमने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ानी शुरू की। हमलोगों ने ही स्वयं सहायता समूहों का नाम ‘जीविका’ दिया। इनसे जुड़ी महिलाएं बिहार में जीविका दीदी कहलाती हैं। हमलोगों के इस
काम से प्रेरित होकर उस समय की केंद्र सरकार ने इसे अपनाते हुये पूरे देश में लागू किया और इसका नाम ‘आजीविका’ रखा। इसे भूलिएगा मत।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार सह बेगूसराय जिला के प्रभारी मंत्री श्री संजय सरावगी, विधायक श्री राज कुमार सिंह, पूर्व मंत्री श्रीमती मंजू वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव श्री दिवेश सेहरा, बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री आशीष भारती, बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री तुषार सिंगला, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने बेगूसराय में 64 करोड़ रुपये की लागत की 107 विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में आयोजित विशेष विकास शिविर का किया निरीक्षण, महिला संवाद कार्यक्रम में भी हुये शामिल
पटना, 09 मई 2025: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने तेघड़ा प्रखंड के ग्राम पंचायत पिढ़ौली
में डॉ० अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में आयोजित विशेष विकास शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, आधार कार्ड, बास भूमि-वासगीत पर्चा, लेबर कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम / कौशल विकास कार्यक्रम सहित कुल 22 योजनाओं से आच्छादित लाभुकों को प्रमाण पत्र / स्वीकृति पत्र प्रदान किया। विभिन्न विभागों एवं जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।
अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, बिहार भवन एवं अन्य तन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (विवाह सहायता) का सांकेतिक चेक, बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना, आयुष्मान कार्ड, 1946 जीविका स्वयं सहायता समूहों के 23352 दीदियों के लिए बैंकों से ऋण संबंधी 58 करोड़ 32 लाख रुपये का सांकेतिक चेक आदि लाभुकों को प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से 64 करोड़ 19 लाख रुपये के लागत से 107 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 12 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से 102 योजनाओं का उद्घाटन तथा 51 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से 5 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री ने तेघड़ा प्रखंड के पिढ़ौली ग्राम पंचायत में आयोजित ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम में जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करने के दौरान मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा किए गए कार्यों तथा महत्वपूर्ण निर्णयों से काफी लाभ हुआ है। सरकारी नौकरियों में हम महिलाओं के दिए गए आरक्षण से काफी फायदा हो रहा है। आपके कार्यों एवं महत्वपूर्ण निर्णयों से महिलाएं न सिर्फ काफी आगे बढ़ रही हैं बल्कि ये आत्मनिर्भर भी बन रही हैं।
मुख्यमंत्री ने जीविका दीदीयों से बातचीत करते हुए कहा कि पहले बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या काफी कम थी। वर्ष 2006 में हमने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ानी शुरू की। हमलोगों ने ही स्वयं सहायता समूहों का नाम ‘जीविका’ दिया। इनसे जुड़ी महिलाएं बिहार में जीविका दीदी कहलाती हैं। हमलोगों के इस
काम से प्रेरित होकर उस समय की केंद्र सरकार ने इसे अपनाते हुये पूरे देश में लागू किया और इसका नाम ‘आजीविका’ रखा। इसे भूलिएगा मत।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार सह बेगूसराय जिला के प्रभारी मंत्री श्री संजय सरावगी, विधायक श्री राज कुमार सिंह, पूर्व मंत्री श्रीमती मंजू वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव श्री दिवेश सेहरा, बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री आशीष भारती, बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री तुषार सिंगला, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- bihar cm nitish kumar
- cm nitish kumar
- cm nitish kumar attack
- man tries to punch cm nitish kumar
- nitish kumar
- nitish kumar bihar
- nitish kumar latest news
- nitish kumar live
- nitish kumar national anthem
- nitish kumar national anthem controversy
- nitish kumar national anthem insult
- nitish kumar news
- nitish kumar on bjp
- nitish kumar son
- nitish kumar speech
- nitish kumar speech latest
- nitish kumar statement
- nitish kumar video
- nitish kumar viral video