मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन का बनाया फर्जी ट्विटर एकाउंट, गोंदा थाने में शिकायत

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का फर्जी ट्विटर एकाउंट बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में मुख्यमंत्री सचिवालय की तरफ से गोंदा थाने में शिकायत की गयी है। घटना की सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस की साइबर सेल एकाउंट बनाने वाले के बारे में जानकारी एकत्रित करने में जुट गई है। हालांकि, अभी तक रांची पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है।

पुलिस को दिए शिकायत के अनुसार कल्पना सोरेन का फोटो इस्तेमाल कर फर्जी ट्विटर एकाउंट तैयार किया गया है। फिर उस एकाउंट से हर ट्वीट पर जवाब दिया जा रहा है। हालांकि, यह ट्वीटर कहाँ से हैंडल हो रहा है। इसकी जानकारी को जुटाने में रांची पुलिस की टीम लगी हुई है।