मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के आधार सीडिंग के लिए लगेगा कैंप
- By rakesh --
- 28 Apr 2025 --
- comments are disable
कल दिनांक 29.04.2025 को झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के आधार सीडिंग के लिए लगेगा कैंप
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने निदेश पर पंचायतवार कैंप का आयोजन
पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 3ः00 बजे तक जिला के सभी पंचायतों में लगेगा कैंप
शहरी क्षेत्र के लाभुक संबंधित बैंक में उपस्थित होकर करा पायेंगे अपना आधार सीडिंग
03.04.2025 या उसके बाद एकमुश्त तीन महीने की सम्मान राशि पाने वाले लाभुकों का किया जायेगा आधार सीडिंग
03.04.2025 से पहले एकमुश्त तीन महीने की सम्मान राशि पाने वाले लाभुकों को कैंप में आने की आवश्यकता नहीं
======================
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार कल दिनांक 29.04.2025 को रांची जिला में झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए पंचायतवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के आधार सीडिंग का कार्य किया जायेगा।
सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक कैंप का आयोजन
जिला के सभी पंचायत में पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 3ः00 बजे तक शिविर का आयोजन किया जायेगा। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को पूर्व में ही शिविर के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निदेश दिया जा चुका है।
शहरी क्षेत्र के लाभुक संबंधित बैंक में करा पायेंगे आधार सीडिंग
दिनांक 29.04.2025 को ही शहरी क्षेत्र के सभी बैंक शाखाओं में लाभुकों के आधार सीडिंग का कार्य सम्पादित किया जायेगा। जिसमें योजना अंतर्गत शहरी क्षेत्र के लाभुक संबंधित बैंक में उपस्थित होकर अपना आधार सीडिंग करवा सकेंगे।
इन लाभुकों की होगी आधार सीडिंग
कैंप में योजना अंतर्गत उन लाभुकों के बैंक खाते से आधार सीडिंग की जाएगी, जिन्हें 3 महीने की एकमुश्त सम्मान राशि 7500 रुपए 03.04.2025 या उसके पश्चात मिली है। जिन लाभुकों को 03.04.2025 से पहले एकमुश्त तीन महीने की सम्मान राशि बैंक खाते में स्थानांतरित की गई थी, उन्हें कैंप में आने की आवश्यकता नहीं है, उनका आधार बैंक खाते से सीडेड है, ।
आपको बतायें कि विभागीय संकल्प के आलोक में योजना के लाभुकों को अप्रैल-2025 से केवल आधार लिंक्ड सिंगल बैंक खाता के माध्यम से ही सम्मान राशि का भुगतान किया जाना है।
- jharkhand maiya samman yojana
- jharkhand mukhyamantri maiya samman yojana
- maiya samman yojana
- maiya samman yojana 2500
- maiya samman yojana 6 kist kab aaega
- maiya samman yojana jharkhand
- maiya samman yojana ka paisa
- maiya samman yojana ka paisa kab milega
- maiya samman yojana ka paisa nahi aaya
- maiya samman yojana new update
- maiya samman yojana news
- maiya samman yojana paisa kab milega
- maiya samman yojana status check
- mukhyamantri maiya samman yojana