मोटापे के खिलाफ लड़ने के लिए PM मोदी ने बनाई ‘स्पेशल टीम
- By rakesh --
- 24 Feb 2025 --
- comments are disable
मोटापे के खिलाफ लड़ने के लिए PM मोदी ने बनाई ‘स्पेशल टीम’, इन 10 लोगों को दिया कठिन चैलेंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (23 फरवरी) को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश में बढ़ते मोटापे को लेकर चिंता जाहिर की है। मोटापे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा समेत 10 लोगों को नॉमिनेट किया है।
प्रधानमंत्री द्वारा नॉमिनेट किए गए लोगों में उमर अब्दुल्ला, आनंद महिंद्रा के अलावा भोजपुरी एक्टर और आजमगढ़ से पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, ओलंपियन मनु भाकर, मीराबाई चानू, साउथ एक्टर मोहनलाल, इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि, बॉलीवुड एक्टर आर माधवन, सिंगर श्रेया घोषाल और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति शामिल हैं।
मोटापे से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से खाने में कम तेल का इस्तेमाल करने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा,”आज हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे की समस्या से जूझ रहा है और बच्चों में ये समस्या चार गुना बढ़ गई है। उन्होंने WHO के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा था कि साल 2022 में दुनियाभर में 250 करोड़ लोग मोटापे की समस्या से ग्रसित थे जोकि एक गंभीर विषय है।”
- bharatiya janata party
- clear skin tips
- health tips
- indian wear tips for curvy girls
- meday ki garmi ke tips
- modi
- modi speech
- motapa kaise kam kare
- motapa kam karne ka tarika
- motapa kam karne ka upay
- motapa kam karne ke upay
- moti ladki ke liye gown
- moti ladkiyon ke liye kaise kapde pahne
- narendra modi
- pet kam karne ke tips
- PM Modi
- pm modi speech
- pm narendra modi
- pm narendra modi speech
- weight gain tips
- weight loss tips