भारत के दुश्मन के साथ रूस ने की अरबों डॉलर की डील?

भारत के दुश्मन के साथ रूस ने की अरबों डॉलर की डील? मॉस्को ने बता दिया पाकिस्तानी मीडिया के दावों का सच, जानें

रूस ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया है कि मॉस्को ने पाकिस्तान के साथ अरबों डॉलर की डील पर हस्ताक्षर किए हैं। रूस ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए भारत के साथ अपने संबंधों को पटरी से उतारने का प्रयास बताया है। इसके पहले पाकिस्तान के एक मीडिया आउटलेट ने दावा किया था कि रूस और पाकिस्तान ने कराची में सोवियत युग के एक स्टील प्लांट की फिर से शुरू करने के लिए एक समझौते को अंतिम रूप दिया है। 1970 के दशक में सोवियत संघ ने पाकिस्तान स्टील मिल्स को डिजाइन और वित्तपोषित किया था।