पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों को न्याय अवश्य मिलेगा !
- By rakesh --
- 27 Apr 2025 --
- comments are disable
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों को न्याय अवश्य मिलेगा और हमले के साजिशकर्ताओं को कठोरतम दंड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और आतंकवाद के खिलाफ 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता इस लड़ाई की सबसे बड़ी ताकत है।
मन की बात कार्यक्रम में आतंकवाद के खिलाफ कड़े संदेश….बाबूलाल मरांडी
आज भाजपा के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र में बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में भी आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया है।
कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आज फिर एक बार कहा कि आतंकवाद और उसके संरक्षकों पर कठोर कार्रवाई करने केलिए भारत संकल्पित है जिसमें भारत के 140 करोड़ जनता का भरोसा और विश्वास प्राप्त है।
कहा कि इस लड़ाई में पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है।
श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता प्रधानमंत्री जी के साथ खड़ी है। आतंकवाद उग्रवाद विकास का दुश्मन है। विकास और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते ।इसलिए आतंकवाद और उसके संरक्षकों पर कड़ी कार्रवाई का समय आ चुका है।
- man ki baat
- Mann Ki Baat
- mann ki baat 121
- mann ki baat 121st episode
- mann ki baat by modi
- mann ki baat episode
- mann ki baat india
- mann ki baat live
- mann ki baat live today
- mann ki baat modi
- mann ki baat modi ji live
- mann ki baat modi live
- mann ki baat pm modi
- mann ki baat today
- modi mann ki baat
- modi mann ki baat live
- pm modi man ki baat
- pm modi mann ki baat
- pm modi mann ki baat live
- pm modi mann ki baat today
- pm modi mann ki baat today live