सावधान! एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने की झूठ फैलाने की कोशिश !
- By rakesh --
- 07 May 2025 --
- comments are disable
सावधान! भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने की कोशिश कर रहा है
नई दिल्ली:भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद, पाकिस्तान सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने में जुट गया. पाकिस्तानी समर्थित यूजर्स ने कई तरह के झूठे दावे किए, जिनमें भारतीय विमानों को मार गिराने और भारतीय सैन्य ठिकानों को तबाह करने की बात शामिल थी. लेकिन ये सभी दावे धीरे-धीरे गलत साबित हो रहे हैं.
पहला झूठ: पाकिस्तान ने एक राफेल विमान गिराया
एयर स्ट्राइक के बाद, पाकिस्तानी यूजर्स ने सोशल मीडिया पर एक 9 महीने पुराना वीडियो शेयर किया. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत के एक राफेल विमान को मार गिराया है। इस वीडियो को खूब वायरल किया गया.
सच्चाई: यह वीडियो 3 दिसंबर 2024 का है, जब राजस्थान में भारतीय वायुसेना का मिग-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जांच में यह दावा पूरी तरह से झूठा साबित हुआ. पाकिस्तानी मीडिया ने पुराने विमान क्रैश के वीडियो को राफेल बताकर झूठा प्रचार किया.
दूसरा झूठ: 2 मिग विमान गिराए गए
सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर करके दावा किया गया कि पाकिस्तान ने भटिंडा और अखनूर में 2 मिग विमानों को मार गिराया है.
सच्चाई: यह वीडियो 21 मई 2021 का निकला। 4 साल पहले पंजाब के मोगा जिले में मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें एक पायलट की जान भी चली गई थी. उसी पुराने वीडियो को अब एयर स्ट्राइक के बाद का बताया जा रहा है. फैक्ट चेक में यह वीडियो भी फर्जी निकला. 4 साल पहले पंजाब के मोगा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हुए मिग-21 लड़ाकू विमान की तस्वीर को अब का बताकर झूठ फैलाया गया.
तीसरा झूठ: इंडियन ब्रिगेड हेडक्वार्टर तबाह किया
भारत के हमले के कुछ ही घंटों बाद, पाकिस्तानी मीडिया ने इंडियन ब्रिगेड हेडक्वार्टर को तबाह करने का दावा करना शुरू कर दिया. इस वीडियो को लगातार पाकिस्तान समर्थित यूजर्स ने सोशल मीडिया पर रि-पोस्ट किया.
सच्चाई: PIB (प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो) के फैक्ट चेक में यह वीडियो भी फर्जी निकला.
- India
- india air strike on pakistan
- india attack on pakistan
- india attack pakistan
- india attacks pakistan
- india pakistan
- india pakistan conflict
- india pakistan latest news
- india pakistan news
- india pakistan relations
- india pakistan tension
- india pakistan tensions
- india pakistan war
- india strikes pakistan
- india vs pakistan
- india vs pakistan war
- indian army
- operation sindoor india
- pakistan india conflict
- pakistan vs india
- war between india and pakistan