जैश कमांडर मौलाना अजीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश !

पाकिस्तान में एक और आतंकी का अंत, जैश कमांडर मौलाना अजीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के कमांडर मौलाना अब्दुल अजीज ईसर की कथित तौर पर मौत हो गई है। जैश आतंकी अजीज को सोमवार को पाकिस्तान के बहावलपुर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट ने अजीज की मौत की बात कही गई है। अजीज को उसके पैतृक गांव नूर अशरफवाला में दफनाया जाएगा। अजीज की मौत कैसे हुई, इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है।