ईसाइयों के धर्म गुरु का निधन, पोप फ्रांसिस ने 88 साल में ली अंतिम सांस

ईसाइयों के सबसे बड़े धर्म गुरु का निधन, पोप फ्रांसिस ने 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

किडनी की बीमारी से जूझ रहे पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। वेटिकन ने एक वीडियो संदेश में ये जानकारी दी है। बयान में कहा गया कि रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी लीडर पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है।
हुआ था निमोनिया: बता दें कि पोप 88 वर्ष के थे और वो किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। हाल ही में कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद वो ठीक होकर वापस घर लौटे थे। पोप फ्रांसिस हाल ही में डबल निमोनिया की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।

पोप फ्रांसिस का जन्म 17 दिसंबर, 1936 को हुआ था। 1969 में जेसुइट ऑर्डर में पुजारी नियुक्त किया गया था। 1973-79 तक वे अर्जेंटीना में शीर्ष पुजारी थे।