24 अक्टूबर 2025 के मुख्य समाचार

शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 के मुख्य समाचार

🔸ट्रंप की धमकियों से डर गया चीन! रूस की प्रमुख तेल कंपनियों से रोका तेल आयात, वैश्विक बाजार में मची हलचल.

* अमेरिकी प्रतिबंध पर भारत की नजर, तेल आपूर्ति बेअसर, पुतिन ने कहा अमेरिकी दबाव के आगे नहीं झुकेगा.

🔸दिल्ली में बड़ा एनकाउंटर… बिहार के 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर ढेर, ‘सिग्मा गैंग’ का सरगना रंजन पाठक भी मारा गया.

🔸भारत में 100 में से 99 पेमेंट अब डिजिटल, कैश-चेक देने वाले अब लगभग खत्म!

🔸तेजस्वी यादव महागठबंधन के CM फेस:मुकेश सहनी समेत 2 डिप्टी CM कैंडिडेट; अशोक गहलोत बोले- अब NDA बताए उनका नेता कौन.

🔸तीनों सेनाओं के लिए ₹79,000 करोड़ के हथियार खरीदे जाएंगे:रक्षा मंत्रालय ने मंजूरी दी; इसमें एडवांस नाग मिसाइल सिस्टम और सुपर रैपिड गन शामिल.

🔸​​​राष्ट्रीय पोषण माह 2025 में राजस्थान को मिला दूसरा स्थान, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी बधाई.

🔸शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूस तेल संबंधी दावों की आलोचना की, कहा “ट्रंप को यह नहीं बताना चाहिए कि भारत क्या करेगा”

🔸पीएम मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधा, कहा “जंगल राज पर चर्चा स्वाभाविक है, यह 100 साल तक चलेगी”

🔸’यह बिहार की समृद्धि का नया अध्याय लिखने का चुनाव है’: भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत में पीएम मोदी.

🔸​विश्व पोलियो दिवस 2025 : पोलियो के प्रति जागरूकता फैलाना और बच्चों को बचाने का मिशन, भारत 2014 में पोलियो मुक्त घोषित.

🔸​​​आसियान शिखर सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लेंगे मोदी , ट्रंप से मुलाकात की अटकलों पर लगा विराम.

🔸​​​​​राजद ने बिहार को लूटा : एक लाख लोगों को भी नहीं दी सरकारी नौकरी, सम्राट चौधरी ने कहा- तेजस्वी दिखा रहे नौकरी के सपने.

🔸US राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- भारत इस साल के अंत तक रूस से तेल खरीदना लगभग बंद कर देगा.

🔸​​​​​​​’हमें रोका तो तबाही पक्की’, भारत से डील पर समझाते रहे पुत‍िन, नहीं माने ट्रंप.

🔸दिल्ली में कृत्रिम बारिश का हुआ सफल परीक्षण, 29 अक्टूबर को पूरे शहर में कराने की तैयारी.

🔸​​​​​UP News: संदिग्ध परिस्थितियों में ब्रह्मोस मिसाइल के सिस्टम इंजीनियर की मौत.

🔸Kerala: केरल सरकार ने बदला रुख, पीएम श्री स्कूल योजना में होंगे शामिल, शिक्षा मंत्रालय के साथ करार.

* अब बैंक खाताधारक बना सकेंगे चार नामिनी, एक नम्बर से बैंकिग प्रणाली में लागू होगी नयी व्यवस्था.

🔹IND vs NZ: न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में किया प्रवेश; मंधाना-प्रतिका की पारी ने लूटी महफिल.

🔹​IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में बनाई अजय बढ़त.