एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप पर फोड़ा ‘बड़ा बम’

एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप पर फोड़ा ‘बड़ा बम’, ‘एपस्टीन फाइल’ में बताया अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम, महाभियोग चलाने की मांग

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला कंपनी के अरबपति मालिक एलन मस्क के बीच सार्वजनिक विवाद गहराता जा रहा है। दोनों ने एक दूसरे पर सार्वजनिक रूप से हमले तेज कर दिए हैं। इस बीच एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ चौंकाने वाला खुलासा किया है। एलन मस्क ने आरोप लगाया है कि डोनाल्ड ट्रंप का नाम बाल यौन से संबंधित एपस्टीन फाइल में है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एक पोस्ट में मस्क ने लिखा, ‘वास्तव में बड़ा बम गिराने का समय अब आ गया है। डोनाल्ड ट्रंप का नाम एप्सटीन फाइल्स में हैं। यही असली कारण है कि उन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है।’

एलन मस्क ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ‘इस पोस्ट को भविष्य के लिए मार्क कर लें। सच्चाई सामने आएगी।’ इतना ही नहीं, उन्होंने ट्रंप पर महाभियोग चलाने और उनकी जगह जेडी वेंस को राष्ट्रपति बनाए जाने की मांग करने वाली एक पोस्ट को भी शेयर किया। ट्रंप ने एक पोस्ट जेफरी एपस्टीन एक अमेरिकी फाइनेंसर था, जिसने कथित तौर पर अरबतियों के लिए फंड मैनेज करके अकूत संपत्ति जमा की। इस दौरान उसने प्रभावशाली हस्तियों के साथ संबंध बनाए, जिनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति, ब्रिटिश राजघराने के लोग और प्रमुख हॉलीवुड हस्तियां शामिल हैं।