दो बच्चों के साथ दुलमी जंगल में घूम रही हथिनी बुरी तरह जख्मी !

खूॅंटी। वन प्रमंडल में दो बच्चों के साथ दुलमी जंगल में घूम रही हथिनी बुरी तरह जख्मी है।

जंगल में हथिनी खुद को घसीट-घसीट कर चिंघाड़ मारती हुई चल रही है और कुछ लोग घायल हथिनी को परेशान कर रहे हैं। मामला खूॅंटी वन प्रमंडल क्षेत्र के बुंडू रेंज स्तिथ दुलमी जंगल का है जहां चार दिनों से विशाल हथिनी अपने दो बच्चों के साथ घायल अवस्था में रह रही है। हालांकि सूचना पर वन विभाग के कर्मी उसका इलाज करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। पशु चिकित्सक की सलाह पर घायल हथिनी को कद्दू, कोहड़ा, तरबूज आदि फलों में मिलाकर दिया जा रहा है। वन विभाग के कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि दुलमी जंगल में एक हाथी के चिहाड़ की आवाज लगातार सुनाई दे रही थी। हथिनी की आवाज पर बुंडू और तमाड़ के वन रक्षकों ने जंगल जाकर देखा तो जंगलों में खून के निशान थे और हथिनी दो बच्चों के साथ लंगड़ा-लंगड़ा कर चल रही थी।