एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द !
- By rakesh --
- 17 Jun 2025 --
- comments are disable
एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द
एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द कर दी गई है। यह वही रूट है, जिस पर AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान AI-159 दोपहर 1.10 बजे अहमदाबाद से रवाना होना था। इसका लंदन पहुंचने का समय शाम 6.25 बजे बताया गया। बीते दो दिन में तीन बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में तकनीकी समस्या देखी गई। पहले एयर इंडिया AI315 (हांगकांग से दिल्ली) संदिग्ध तकनीकी खराबी के कारण बीच उड़ान में ही वापस लौट आया। इसके बाद सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट को कोलकाता में ही ठहरना पड़ा और अहमदाबाद-लंदन की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा है।
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना होने वाली एअर इंडिया की उड़ान को परिचालन संबंधी मुद्दों के कारण रद्द कर दिया गया है। एअर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट ने भी पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए AI-159 की उड़ान रद्द कर दी गई है। विमान को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तय समय से देरी से दोपहर तीन बजे रवाना होना था।
- ahmedabad plane crash air india
- Air India
- air india crash
- air india crash ahmedabad
- air india crash investigation
- air india flight
- air india flight 171
- air india flight crash
- air india flight crash ahmedabad
- air india plane
- air india plane crash
- air india plane crash in ahmedabad
- air india plane crash news
- air india tragedy
- ats probe air india crash
- engine failure air india
- flight recorder air india
- India
- india plane crash
- mayday call air india flight