बदल गया मौसम का मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेज अलर्ट

बदल गया मौसम का मिजाज, 30 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 27 अप्रैल से राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में मौसम में बदलाव होगा। मौस विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 27 और 28 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश, आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। इसे देखते हुए रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में तेज हवा व मेघगर्जन के अनुमान है।