नागरिक ठिकानों पर हमला रोकने के लिए ईरान के युवाओं की नई तरकीब !

ट्रंप की 48 घंटे वाली डेडलाइन पर ईरान का पलटवार- ‘नागरिक ठिकानों पर हमला हुआ तो विनाशकारी जवाब देंगे’

ईरान की केंद्रीय सैन्य कमान ने सोमवार को चेतावनी दी कि यदि अमेरिका और इजरायल ने उसके नागरिक ठिकानों पर हमला किया तो ईरान की तरफ से “बहुत अधिक विनाशकारी” जवाबी कार्रवाई की जाएगी. दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर मंगलवार को उनकी समय सीमा समाप्त होने से पहले ईरानी सरकार ने शांति समझौता नहीं किया तो ‘पूरे ईरान को उड़ा दिया जाएगा’।

 

‘युद्ध जारी रहेगा…’, ट्रंप के सीजफायर को ईरान की NO, बातचीत के लिए रखी 10 शर्तें

 

ईरान ने सोमवार को मध्यस्थों के जरिए हालिया संघर्ष विराम के प्रस्तावों के जवाब में अपनी स्थिति और मांगे तय कर ली हैं। ये टिप्पणियां लड़ाई रोकने के लिए नए सिरे से हो रही कूटनीतिक प्रयासों की खबरों के बीच आई हैं।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि तेहरान ने मध्यस्थ चैनलों के जरिए अपनी जरूरतें पहले ही बता दी थीं और यह साफ कर दिया था कि अमेरिका के पहले प्रस्तावों को खारिज कर दिया गया

 

इजरायल की खुली धमकी, ‘ईरान के लोगों, जान बचानी हो तो अगले 12 घंटे ट्रेन में मत बैठना’

 

ईरान के लिए आज यानी मंगलवार, 7 अप्रैल का दिन बहुत अहम होने वाला है. एक तरफ तो आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से समझौते के लिए दी गई डेडलाइन खत्म हो रही है तो दूसरी तरफ इजरायल ने साफ कर दिया है कि वो अगले 12 घंटों तक ईरान के ट्रेन नेटवर्क पर हमला करने जा रहा है. इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को ट्रेनों का उपयोग न करने की चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसा करने से “आपकी जान को खतरा है”!

 

बिजली घरों के चारों ओर हाथ जोड़कर खड़े हो जाएंगे ईरान के युवा… ट्रंप के अटैक से पहले नई तरकीब?

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए जो डेडलाइन दी है, वो तेजी से करीब आ रही है. ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ने मंगलवार, 7 अप्रैल की रात 8 बजे (अमेरिकी समयानुसार) तक ऐसा नहीं किया तो वो ईरान को तबाह कर देंगे, उसके बिजली-पानी प्लांट से लेकर पुल तक, सब पर हमला करेंगे. ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आई है. ईरान ने अपने यहां के युवाओं से अपील की है कि वे देश के महत्वपूर्ण बिजली प्लांट के चारों ओर प्रतीकात्मक मानव श्रृंखला बनाएं!