10 साल बाद कनाडा जाएंगे पीएम मोदी, मार्क कार्नी ने भेजा खास न्योता !
- By rakesh --
- 07 Jun 2025 --
- comments are disable
10 साल बाद कनाडा जाएंगे पीएम मोदी, मार्क कार्नी ने भेजा खास न्योता; क्या दोनों देशों के बीच सुधरेंगे संबंध?,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15-17 जून को कनाडा के कैनानास्किस में जी-7 शिखर बैठक में भाग लेंगे। कनाडा के पीएम मार्क जे कार्नी ने उन्हें आमंत्रित किया जिसे मोदी ने स्वीकार कर लिया। बैठक में दोनों प्रधानमंत्रियों की मुलाकात संभावित है जिससे दोनों देशों के बीच तनाव कम हो सकता है। 2019 से मोदी जी-7 की बैठकों में नियमित रूप से भाग लेते रहे हैं।
इस महीने की 15-17 जून के बीच कनाडा के कैनानास्किस में दुनिया के सबसे अमीर सात लोकतांत्रिक देशों के संगठन जी-7 की शिखर बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। बैठक में हिस्सा लेने के लिए कनाडा के नए पीएम मार्क जे कार्नी ने पीएम मोदी को शुक्रवार को फोन पर बात की और उन्हें आमंत्रित किया।
पीएम मोदी ने सहर्ष उनका आमंत्रण स्वीकार किया सोशल मीडिया के जरिए बैठक में हिस्सा लेने की सूचना दी। बैठक के दौरान पीएम मोदी और पीएम कार्नी के बीच मुलाकात भी होगी। यह बैठक तकरीबन दो वर्षों से दोनो देशों के रिश्तों में आये तनाव को खत्म कर सकता है। इसके पहले पीएम मोदी ने वर्ष 2015 में कनाडा की यात्रा की थी।
- canada
- canada new prime minister
- canada politics 2025
- g7 summit
- g7 summit 2025
- g7 summit 2025 canada
- g7 summit 2025 in canada
- g7 summit canada
- g7 summit news
- g7 world leaders
- india canada relations
- india foreign policy
- indian prime minister
- mark carney
- mark carney canada pm
- modi canada ties
- modi diplomacy
- modi g7 meeting
- PM Modi
- wion
- wion live
- wion news
- wion shorts
- एबीपी न्यूज़ लाइव
- पीएम मोदी
- भारत कनाडा संबंध
- हिंदी न्यूज़
- हिंदी समाचार