पंजाब कैडर के पराग जैन ‘रॉ’ के नये प्रमुख नियुक्त !
- By rakesh --
- 29 Jun 2025 --
- comments are disable
पंजाब कैडर के पराग जैन ‘रॉ’ के नये प्रमुख नियुक्त
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की योजना बनाने में शामिल रहे पराग जैन को गुप्तचर एजेंसी ‘रिसर्च एंड एनालिसिस विंग’ (रॉ) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी जैन का दो साल का कार्यकाल आधिकारिक तौर पर एक जुलाई से शुरू होगा। वह 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे रवि सिन्हा की जगह लेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि जैन को बाहरी खुफिया एजेंसी का प्रमुख नियुक्त करने का फैसला इस सप्ताह की शुरुआत में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने लिया था। इससे पहले, जैन ‘एविएशन रिसर्च सेंटर’ के प्रमुख थे। यह हवाई निगरानी, सिग्नल्स इंटेलिजेंस कार्य, तस्वीरें लेने वाली टोही उड़ानें, सीमाओं की निगरानी और इमेजरी इंटेलिजेंस से संबंधित संगठन है। जैन को मानव द्वारा जुटाई जाने वाली खुफिया जानकारी और तकनीक की मदद से जुटाई जाने वाली खुफिया सूचना, दोनों को एकीकृत करने में उनकी असाधारण विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है तथा उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की योजना बनाने में मुख्य भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है।
- best intelligence agency
- central intelligence agency
- defense intelligence agency
- indian intelligence agencies
- indian intelligence agency
- intelligence agency
- intelligence and investigation agency
- pakistan intelligence agency
- power of indian intelligence agencies
- strong intelligence agency in the world 2022
- top 3 intelligence agencies in india
- world best intelligence agency 2020
- world best intelligence agency ranking
- world famous intelligence agency
- world’s best intelligence agency