सऊदी में अब नहीं चलेगी शेखों की मनमानी!

अच्छी खबर सऊदी अरब से।

सऊदी में अब नहीं चलेगी शेखों की मनमानी! अपनी मर्जी से नौकरी छोड़ सकते हैं भारतीय कर्मचारी।

सऊदी अरब ने 50 साल पुराने कफाला सिस्टम को खत्म कर दिया है. इसका पूरा नाम कफाला लेबर स्पॉन्सरशिप सिस्टम था जिसने कफील (जो नौकरियों पर रखते थे) को अपने कर्मचारियों या मजदूरों पर अमानवीय नियंत्रण रखने की अनुमति देती थी. ये कफील भारत जैसे देशों से काम करने आए लोगों का पासपोर्ट अपने पास रख लेते थे, वही यह फैसला लेते थे कि ये कर्मजारी अपनी नौकरी कब बदल सकते हैं या कब देश छोड़ सकते हैं. अब यह कफाला सिस्टम ही खत्म हो गया है.

सऊदी अरब ने जून में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के ‘विजन 2030’ के हिस्से के रूप में कफाला सिस्टम को समाप्त करने की योजना की घोषणा की थी. सऊदी विदेशी निवेश को लाने के लिए अपने देश की छवि को साफ करना चाहता है और उसके लिए ही उसने विजन 2030 के नाम से एक बहु-खरब डॉलर की योजना शुरू की है.