भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज होंगे अंतरिक्ष में रवाना !
- By rakesh --
- 25 Jun 2025 --
- comments are disable
वायुसेना के ग्रुप कैप्टन व भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज यानी बुधवार को इतिहास रचने को तैयार हैं। वह 41 वर्ष पहले लगातार आठ दिन पृथ्वी के चक्कर लगाने वाले राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में रवाना होने वाले दूसरे भारतीय होंगे। इससे पहले, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगलवार को घोषणा की कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ले जाने वाले एक्सिओम-4 मिशन के लिए प्रक्षेपण 25 जून को होगा।
नासा ने कहा, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए चौथे निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन एक्सिओम मिशन 4 के प्रक्षेपण के लिए बुधवार तड़के का समय निर्धारित किया है। नासा ने कहा कि डॉकिंग समय 26 जून को सुबह करीब सात बजे (भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे) होगा। यह मिशन फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से प्रक्षेपित किया जाएगा।एक्सिऑम-4 वाणिज्यिक मिशन का नेतृत्व कमांडर पैगी व्हिटसन कर रही हैं, जिसमें शुभांशु शुक्ला मिशन पायलट हैं।
- #sierreñas
- 2032asteroid
- aeronautics
- aquanauts
- ariana
- asteroidstrike
- astrobiology
- astronaut
- astronauts
- astronomy
- astrum
- christmas
- Corona
- dinosaurs
- external tank
- frenna
- jwstasteroid
- lunarevent
- lunarscience
- marcello ascani
- mariana trench
- música latina
- nasa
- nasa astronaut
- nasa de grupo selectivo
- nasa mission
- nasa space news
- nasa's unexplained files
- nasaalert
- norteñas
- saturn v
- seasat
- veritasium
- video oficial de nasa