ट्रप व पुतिन की मीटिंग कई सवाल का जवाब बाकी !

ट्रप व पुतिन की मीटिंग कई सवाल का जवाब बाकी !

अलास्का में तीन घंटे से ज्यादा चली एक बंद कमरे में हुई बैठक के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रेस कांफ्रेंस की। हालांकि प्रेस कांफ्रेंस सिर्फ 12 मिनट चली लेकिन इस दौरान पुतिन और ट्रंप ने कई मुद्दों पर हुई बातचीत के बारे में जिक्र किया। ट्रंप ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि कुछ बड़े मुद्दों पर सहमति नहीं बनी है, लेकिन बातचीत सकारात्मक रही।

अब तो मुझे सोचना पड़ेगा…’, पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप के बदले सुर; रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर क्या कहा?

शुक्रवार को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्हें अभी रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर जवाबी टैरिफ लगाने के बारे में नहीं सोचना पड़ेगा, लेकिन उन्हें दो या तीन हफ़्तों में सोचना पड़ सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि अब, मुझे इसके बारे में दो या तीन हफ्तों में सोचना पड़ सकता है, लेकिन हमें अभी इसके बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है, आप जानते हैं, बैठक बहुत अच्छी रही।