पहलगाम आतंकी हमले के तार झारखंड के धनबाद से जुड़ने की खबर
- By rakesh --
- 26 Apr 2025 --
- comments are disable
जम्मू कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के तार झारखंड के धनबाद से जुड़ने की खबर है। एटीएम की टीम आज इसी सिलसिले में झारखंड के धनबाद पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान एटीएस टीम ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है
पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच अब झारखंड के धनबाद तक पहुंच गई है। शनिवार सुबह से एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड) की टीम धनबाद के वासेपुर सहित शहर के कई इलाकों में सक्रिय है। माना जा रहा है कि इस आतंकी हमले के तार धनबाद से जुड़े हो सकते हैं, जिसे लेकर जांच तेज कर दी गई है। एटीएस की टीम सबसे पहले वासेपुर के नूरी मस्जिद के पास पहुंची और वहां सघन छानबीन की। इसके बाद गफ्फार कॉलोनी की अमन सोसायटी और वासेपुर बायपास रोड सहित कई स्थानों पर दबिश दी गई। इसी दौरान शहर के बैंक मोड़ और भूली थाना क्षेत्र में भी जांच अभियान चलाया गया। भूली ओपी में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम कैंप कर रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो एटीएस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हिरासत में लिए गए लोगों में वासेपुर निवासी यूसुफ और कौसर के नाम सामने आए हैं। वहीं, शमशेर नगर से अयान की पत्नी शबनम को भी टीम अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि शबनम मूल रूप से गोविंदपुर की रहने वाली है और उसका पति अयान आधार कार्ड में सुधार का कार्य करता था।
- aatanki hamla
- aatanki hamle ke virodh mein
- atanki hamla
- atanki strike
- bhopal mein patla chalaya gaya
- hamza ali abbasi hafiz saeed kashmir india terrorist
- kenya mall attack
- mamata banerjee
- pahalgam aatanki hamla
- pahalgam atanki hamla
- pahalgam atanki hamla #facts #pahalgam #currentnews #terrorist #shortfeed
- pahalgam atanki hamla video
- pahalgam attack
- pahalgam aur kashmir aatanki hamla
- pahalgam kashmir mein aatanki hamla
- pahalgam latest update
- Pakistan