पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह, कई शहरों में धड़ाधड़ ड्रोन अटैक

पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह, कई शहरों में धड़ाधड़ ड्रोन अटैक

पाकिस्तान में एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह तबाह हो गई है. इसका नजारा गुरुवार को देखने को मिला, जब लाहौर से लेकर कराची तक कई बड़े शहरों में धड़ाधड़ ड्रोन के अटैक हुए. पाकिस्तान सरकार के मुताबिक अब तक 25 ड्रोन अटैक हो चुके हैं. लाहौर, कराची और रावलपिंडी में 3 बड़े ड्रोन अटैक हुए हैं।

इन तीनों ही शहरों में ड्रोन अटैक से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. रावलपिंडी, लाहौर और कराची में आर्मी का कैंप है. रावलपिंडी में तो आर्मी कैंप को ही उड़ा दिया गया है।

आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफे़ेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया, भारत ने भी पाकिस्तान की ही तरह उसी तीव्रता से जवाब दिया, विश्वसनीय जानकारी के अनुसार लाहौर में एक एयर डिफे़ेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया गया है

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी तोपों का इस्तेमाल करते हुए नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है