धोनी पहुंचे देवड़ी मंदिर, टेका मत्था, लोगों ने ली सेल्फी

तमाड़ के दिउड़ी मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है. पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की इस मंदिर के प्रति अपार आस्था है. यही कारण है कि वे कभी भी इस मंदिर में सिर झुकाना नहीं भूलते महेंद्र सिंह धोनी आज अचानक तमाड़ के दिउड़ी मंदिर पहुंचे जिसका सूचना मिलते ही बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश सिंह ने अपना कामान संभालते हुए पूरे दल बल के साथ दिउड़ी मंदिर पहुंचे और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को स्वागत किया इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी दिउड़ी मां का पूजा अर्चना किया महेंद्र सिंह धोनी का दिउड़ी मंदिर पहुंचते ही धोनी को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया और सभी अपने-अपने फोन निकाल के सेल्फी लेने में व्यस्त दिखे