शपथ से पहले बाइडन प्रशासन के कार्यकाल पर हमला !

शपथ से पहले बाइडन प्रशासन के कार्यकाल पर हमला !

 

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं भारतीय समय अनुसार, वे आज रात राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। 20 जनवरी को उनके शपथ ग्रहण समारोह से पहले औपचारिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में ट्रंप ने अर्लिंग्टन नेशनल सेमेट्री जाकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अज्ञात अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और वॉशिंगटन में मागा रैली को संबोधित किया।

उत्साहित समर्थकों के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण से चंद घंटे पहले वॉशिंगटन में आयोजित मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) रैली में कहा, ‘हम अपने देश को पहले से कहीं अधिक महान बनाने जा रहे हैं… हम कल दोपहर को अपने देश को उसका गौरव वापस लौटाने जा रहे हैं।’