आंध्र प्रदेश में भगदड़, छह की मौत की खबर, सीएम ने दिए आदेश !
- By rakesh --
- 09 Jan 2025 --
- comments are disable
छह की मौत की खबर
आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक धार्मिक आयोजन के टिकट के लिए जमा भीड़ के बेकाबू होने के कारण भगदड़ मच गई। इस घटना में छह श्रद्धालुओं की मौत की खबर है। जानकारी के अनुसार यहा सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे थे। इनके बीच अचानक धक्का-मुक्की होने लगी। इसके बाद भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।
घटना बुधवार देर शाम की है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक अधिकारी के अनुसार घटना तब हुई जब देश भर से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु तिरुमाला पहाड़ियों पर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर आए थे। वे वार्षिक वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट लेने जमा हुए थे। 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम (मंदिर के उत्तरी प्रवेश द्वार से देवता के दर्शन) 10 जनवरी से शुरू हो रहा है।
मुख्यमंत्री नायडू ने अधिकारियों से ली जानकारी
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना में घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत उपाय करने के आदेश दिए हैं ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार में दर्शन टोकन के लिए तिरुपति में विष्णु निवासम के पास हुई भगदड़ में 4 श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने DGP, TTD EO, जिला कलेक्टर, SP के साथ भगदड़ की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की जान जाना बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री नायडू ने सवाल उठाया कि जब यह पता था कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे तो वे उसके अनुसार व्यवस्था क्यों नहीं कर पाए। मुख्यमंत्री नायडू ने अधिकारियों को मृतकों की संख्या में वृद्धि को रोकने के लिए पीड़ितों के लिए बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का आदेश दिया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू कल सुबह घायलों से मिलने तिरुपति जाएंगे।
- stampede at andhra's tirupati temple
- stampede at tirupati balaji mandir
- stampede at tirupati temple
- stampede in tirupati
- stampede in tirupati balaji
- stampede in tirupati balaji mandir
- tirupati
- tirupati balaji
- tirupati balaji mandir
- tirupati mandir
- tirupati mandir stampede
- tirupati mandir stampede video
- tirupati stampede
- tirupati stampede news
- tirupati stampede video
- tirupati temple
- tirupati temple stampede
- tirupati temple stampede death toll