झारखंंड: अजब गजब खेल, महिला योजना का लाभ लिया पुरुष ने…
- By rakesh --
- 09 Jan 2025 --
- comments are disable
पुरुष ने लिया मंईयां सम्मान योजना का लाभ
बोकारो: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। बोकारों में लाभार्थियों की सूची में एक पुरुष का नाम पाया गया है. जिले के कसमार प्रखंड के मझुरा गांव के निवासी आनंद कुमार प्रजापति ने इस योजना के लिए आवेदन किया था। लाभार्थियों के नाम में इसका नाम भी पास कर दिया गया। इसके बाद उसे राशि का भी लाभ मिल गया है। पूरा मामला झारखंड सरकार की वार्षिक सत्यापन प्रक्रिया के दौरान सामने आया। शारीरिक सत्यापन में अधिकारियों ने पाया कि महिला के स्थान पर एक पुरुष का नाम पंजीकृत है।
इस व्यक्ति ने योजना की अगली किस्त के लिए आवेदन पत्र भरा था, जिसमें उसके बैंक खाता और मोबाइल नंबर की जानकारी दी गई थी।
आनंद कुमार जो एक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) ऑपरेटर हैं। उसनेने दावा किया कि प्रशिक्षण सत्र के दौरान उन्होंने अपना नाम दर्ज किया था। उन्होंने यह भी कहा कि CSC मैनेजर ने उन्हें बताया था कि आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने योजना का कोई वित्तीय लाभ लिया है या नहीं।
जांच के बाद कार्रवाई तेज
बोकारो डीसी जाधव विजय नारायण राव ने कहा कि मामले की जांच जारी है। “योजना के तहत गलत दावों की पहचान के लिए सभी लाभार्थियों का सख्त सत्यापन किया जा रहा है”। “इस मामले पर जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है”। “प्रशासन ने अन्य तकनीकी खामियों की भी पहचान की है और उन्हें दूर करने का प्रयास कर रही है”
- jharkhand maiya samman yojana
- jharkhand mukhyamantri maiya samman yojana
- maiya samman yojana
- maiya samman yojana 2024
- maiya samman yojana 2500
- maiya samman yojana jharkhand
- maiya samman yojana ka paisa kab milega
- maiya samman yojana new update
- maiya samman yojana teesra kist kab aaega
- maiya samman yojna
- mukhyamantri maiya samman yojana
- mukhyamantri maiya samman yojana jharkhand
- mukhyamantri maiya samman yojana online apply
- mukhyamantri maiya samman yojana status