हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 1 दिसंबर को कैबिनेट बैठक, सरकार के फैसलों पर टिकी नजर
- By rakesh --
- 26 Nov 2026 --
- comments are disable
रांची: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 1 दिसंबर 2026 को मंत्रिपरिषद् की बैठक आयोजित की जायेगी। इस बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी और उन पर निर्णय लिये जा सकते हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से बैठक को लेकर आधिकारिक सूचना जारी कर दी गयी है।
दोपहर तीन बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी बैठक
जारी सूचना के अनुसार, मंत्रिपरिषद् की बैठक मंगलवार, 1 दिसंबर को अपराह्न तीन बजे से आयोजित होगी। बैठक का स्थान धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय यानी प्रोजेक्ट भवन का मंत्रिपरिषद् कक्ष निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
विभागीय प्रस्तावों पर होगी चर्चा
बैठक में राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों की ओर से तैयार प्रस्ताव मंत्रिपरिषद् के समक्ष रखे जा सकते हैं। इन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार आवश्यक निर्णय लेगी। ऐसे में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर होने वाले फैसलों को लेकर नजरें इस बैठक पर टिकी रहेंगी।
कैबिनेट का विस्तृत एजेंडा अभी नहीं आया सामने
फिलहाल बैठक का विस्तृत एजेंडा जारी नहीं किया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से जारी सूचना में केवल बैठक की तारीख, समय और स्थान की जानकारी दी गयी है। किन विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी के लिए रखा जायेगा और सरकार किन मुद्दों पर निर्णय लेगी, इसकी जानकारी बैठक के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें: काफी दिनों से क्यों नहीं दिख रहे थे बसंत सोरेन? विधानसभा पहुंचे तो कही ये बात