रांची से लापता दो सगी बहनों को खोजेंगे राज्य के एक मंत्री !
- By rakesh --
- 14 Jan 2025 --
- comments are disable
रांची गायब 2 सगी बहनों के परिजन से मिलने पहुंचे मंत्री इरफान, कहा- सरकार वापसी के लिए करेगी मदद
रांची : रांची हिंदपीढ़ी से गायब 2 सगी बहनों के परिजनों से मिलने आज स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी उनके आवास पर पहुंचे। मौके पर अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मामले को लेकर गंभीर हैं। सरकार अपनी पूरी कोशिश कर रही है। सरकार पूरे परिवार के साथ खड़ी है। जल्द दोनों लड़कियों को वापस लाया जाएगा। इरफान अंसारी के साथ साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अजय नाथ शाहदेव और शहजादा अनवर आदि भी मौजूद थे।
क्या है मामला
बता दें कि अपहृत युवतियों के चाचा ने पुलिस को बताया था कि दोनों बहनें 11 जनवरी की दोपहर 12.30 बजे अपने घर से कांटाटोली के समीप मंगल टावर स्थित आधार केंद्र जाने के लिए निकली थीं। इसके बाद दोपहर के करीब 1.20 बजे एक भतीजी ने फोन कर अपने पिता से कहा कि ऑटो चालक ने उनसे मोबाइल और पर्स छीन लिया है। जबरन कहीं दूसरी जगह पर ले जा रहा है। इतना बोलने के बाद फोन कट गया. दोबारा फोन करने पर फोन बंद मिला। इसके बाद कोई संपर्क नहीं हो पाया है। बाद में पुलिस को दोनों का आखिरी लोकेशन ओरमांझी में मिला था।
- laapata
- laapata drama
- laapata ost
- laapata song
- laapataa ladies
- laapataa ladies full movie
- laapataa ladies movie
- laapataa ladies movie trailer
- laapataa ladies review
- laapataa ladies song
- laapataa ladies trailer
- lapata
- lapata full songs
- lapata hum tv drama
- lapata ladies movie
- lapata ledish
- lapata pho
- lapata smp
- lapata song
- lapata song lyrics
- lapata visualizer
- lapete
- lapta
- main laapata
- main lapata
- matrix of lapata