लालपुर में तेज रफ्तार का कहर! बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में दो युवक घायल
- By rakesh --
- 25 Nov 2026 --
- comments are disable
रांची: लालपुर थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गये। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गयी।
सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को बाइक ने मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक ने सर्कुलर रोड के किनारे अपनी स्कूटी खड़ी की थी और उसके पास ही खड़ा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर स्कूटी से टकरा गयी। टक्कर लगते ही स्कूटी के पास खड़ा युवक सड़क पर गिर पड़ा।
हादसे में युवक की नाक से खून बहने लगा। वहीं, बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों वाहनों के अगले हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा।
पीसीआर टीम ने दोनों वाहनों को किया जब्त
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। घटना की सूचना मिलने पर पीसीआर की टीम पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और स्कूटी को जब्त कर लालपुर थाना पहुंचा दिया। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
यह भी पढ़ें: धनबाद पुलिस लाइन में आईजी शैलेन्द्र सिन्हा ने किया समारोह का उद्घाटन, जानें क्या रहा खास