Trisha Singh Shradhanjali: मंत्री दीपिका पांडेय की दिवंगत बेटी को CM हेमंत और कल्पना सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
- By rakesh --
- 05 Oct 2026 --
- comments are disable
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सोमवार को स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री आवास पहुंचे। यहां दोनों ने राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत बेटी तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम और ब्रह्मभोज में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
हेमंत सोरेन और कल्पना ने दी श्रद्धांजलि
मंत्री आवास परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री और गांडेय विधायक के अलावा राज्य सरकार के कई मंत्री, कांग्रेस, राजद और झामुमो के नेता एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
सभी ने दिवंगत तृषा सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
24 सितंबर को सड़क हादसे में हुई थी तृषा की मौत
तृषा सिंह का निधन 24 सितंबर की अहले सुबह जमशेदपुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में हो गया था। मरीन ड्राइव एनएच पर ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में तृषा सिंह समेत कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई थी।
हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार सभी लोगों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया था।
कार में सवार चारों लोगों की हुई थी मौत
डीएसपी मनोज ठाकुर के अनुसार, देर रात करीब 2 से ढाई बजे के बीच एक कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई थी। दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के पहुंचने के बाद सभी को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया था।
सोमवार को आयोजित द्वादशा कार्यक्रम में पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तृषा सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
यह भी पढ़ें: Jharkhand BJP 2029: गजेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- झारखंड फतह से कोई नहीं रोक सकता