अखबार के दफ्तर में छापा, एके-47 की कुछ गोली व ग्रेनेड का लीवर बरामद !

Jammu: पुलिस और SIA का अंग्रेजी अखबार के दफ्तर में छापा, एके-47 और पिस्टल की कुछ गोली और ग्रेनेड का लीवर बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने जम्मू में एक अंग्रेजी अखबार के दफ्तर में छापामारी की है। अखबार के ऑफिस पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने, देश के खिलाफ नफरत फैलाने और संप्रभुता को खतरा पहुंचाने के आरोप हैं। साई की एफआईआर में अंग्रेजी अखबर कश्मीर टाइम्स की एडिटर का नाम भी है, उनके लिंक्स और गतिविधियों के बारे में पूछताछ की जा सकती है।
जम्मू और कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने गुरुवार को देश के खिलाफ गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में कश्मीर टाइम्स के ऑफिस पर छापा मारा। एक अधिकारी ने कहा कि अखबार के खिलाफ “देश के हितों के खिलाफ एक्टिविटीज़ का महिमामंडन” करने का केस दर्ज किया गया है।