भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने हाल ही में कई एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग की !

अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने हाल ही में कई एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग की

भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को पुनः प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए कई सफल एंटी-शिप फायरिंग की। भारतीय नौसेना किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार है: भारतीय नौसेना

(सोर्स: भारतीय नौसेना के अधिकारी)

#WATCH |

नौसेना ने अरब सागर में दागीं एंटी शिप मिसाइलें:पाकिस्तानी न्यूज चैनल्स के सोशल मीडिया पेज बैन; घाटी में सुरक्षाबलों ने 10 आतंकियों के घर गिराए

सुरक्षाबलों ने घाटी में पिछले तीन दिनों में 10 आतंकियों के घर ब्लास्ट से उड़ा दिए हैं। कुपवाड़ा के कंडी खास इलाके में अज्ञात हमलावर ने 45 साल के गुलाम रसूल मगरे को उनके घर पर गोली मार दी। मगरे सोशल एक्टिविस्ट हैं।

उधर, नौसेना ने अरब सागर में कई एंटी शिप फायरिंग ड्रिल की। खास बात यह है कि इस दौरान दागीं गई मिसाइलों से बहुत दूर तक सटीक निशाना लगाया जा सकता है। नौसेना ने कहा कि वह देश की समुद्री सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

वहीं, पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन शनिवार-रविवार की दरमियानी रात LoC पर फायरिंग की। ये फायरिंग टूटमारी गली और रामपुर सेक्टर पर की गई।

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपने जंगी जहाजों से कई मिसाइलों का टेस्ट किया। यह टेस्ट पूरी तरह सफल रहा। नौसेना ने कहा कि वह दिन-रात देश की रक्षा के लिए तैयार है।

 

 

अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने हाल ही में कई एंटी-शिप मिसाइलों का परीक्षण किया।

(वीडियो सोर्स: भारतीय नौसेना के अधिकारी)