नक्सलियों के खात्मे को लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने चाईबासा में की समीक्षा !

 

झारखंड। झारखंड से नकक्सलियों का खात्मा करने को लेकर सुरक्षा बलों की तरफ से लागातार की जा रही कार्रवाई की झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने समीझा की। कोल्हान में आयोजित इस बैठक में कई बड़े पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

जवानों की तरफ से संचालित अभियान की वस्तुस्थिति एवं क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही कोबरा, सी०आर०पी०एफ०, झारखण्ड जगुआर एवं चाईबासा पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान में सम्मलित सभी सुरक्षा बलों एवं जवानों से महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, महोदय के द्वारा वार्तालाप की गयी। नक्सल विरोधी अभियान हेतु उनकी हौसला अफजाई तथा मनोबल को बढ़ाया गया। अभियान को और कारगर तरीके से संचालित करने के संबंध में विभिन्न प्रकार के दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ संचालित नक्सल विरोधी अभियान को और प्रखर बनाने तथा क्षेत्र की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिया गया।

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के द्वारा पश्चिमी सिंहभूम, जिला अन्तर्गत वर्त्तमान में संचालित नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की गयी।

अनुराग गुप्ता (भा०पु० से०), महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड की अध्यक्षता में पुलिस महानिरीक्षक, सी०आर०पी०एफ० झारखण्ड सेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक, द०छो० प्रक्षेत्र, रॉची, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), झारखण्ड राँची, पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर (एस०टी०एफ०), झारखण्ड रॉची, पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन), सी०आर०पी०एफ० चाईबासा, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला अन्तर्गत वर्त्तमान में संचालित नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की गयी।

 

इस समीक्षा में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड रॉची के साथ  साकेत कुमार सिंह (भा०पु०से०), पुलिस महानिरीक्षक, सी०आ०पी०एफ० झारखण्ड सेक्टर, अखिलेश झा (भा०पु०से०), पुलिस महानिरीक्षक, द०छो० प्रक्षेत्र, राँची, अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), झारखण्ड राँची, अनुप बिरथरे (भा०पु०से०), पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर (एस०टी०एफ०), झारखण्ड राँची, पूरन सिंह रन सत्तू, पुलिस उप-महानिरीक्षक (परिचालन), सी०आर०पी०एफ० चाईबासा, आशुतोष शेखर (भा०पु० से०), पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।