करम पर्व की पूर्व संध्या पर समारोह में शामिल हुए सुदेश महतो
- By rakesh --
- 02 Sep 2025 --
- comments are disable
सिकिदिरी में करम पर्व की पूर्व संध्या पर समारोह में शामिल हुए सुदेश महतो
रांची। सिकिदिरी बैंक मैदान में करम महोत्सव की पूर्व संध्या पर समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
श्री महतो ने समारोह में उपस्थित लोगों के साथ-साथ पूरे प्रदेशवासियों को करम पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि करम पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान और भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश देता है। करम पर्व समाज को जोड़ने और समरसता भरने का माध्यम है।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। करम अखड़ा में पारंपरिक नृत्य-गान के साथ लोगों ने उल्लासपूर्वक उत्सव का आनंद लिया।
इस अवसर पर रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, रीना केरकेट्टा, जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, सोमदेव, ज्योत्स्ना केरकेट्टा, रूपा, बबिता, राजू नायक, अभिषेक, रोहन समेत पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- ajsu chief sudesh mahto
- https://subscribr.ai/tools/tag-generator?keyword=sudesh+mahto&handle=
- jharkhand
- karam mahotswa
- ranchi
- sudesh mahto
- Sudesh Mahto 2025
- Sudesh Mahto Achievements
- sudesh mahto biography
- Sudesh Mahto Controversy
- Sudesh Mahto Debate
- sudesh mahto election
- Sudesh Mahto Family
- sudesh mahto interview
- sudesh mahto jharkhand
- Sudesh Mahto Latest
- Sudesh Mahto Live
- Sudesh Mahto MLA
- sudesh mahto news
- Sudesh Mahto News Today
- Sudesh Mahto Party
- Sudesh Mahto Politics
- Sudesh Mahto Rally
- sudesh mahto speech
- Sudesh Mahto Speech Today
- Sudesh Mahto Supporters
- Sudesh Mahto Updates
- Sudesh Mahto Viral