डोनाल्ड ट्रंप ने जापान एवं दक्षिण कोरिया समेत सात देशों पर टैरिफ थोपा !

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान एवं दक्षिण कोरिया समेत सात देशों पर 25 से 40 फीसदी टैरिफ थोप दिया है। इस नए टैरिफ युद्ध में ट्रंप ने दोनों देशों से लगातार व्यापार असंतुलन का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। दरें एक अगस्त से प्रभावी होंगी। साथ ही ब्रिक्स देशों पर अतिरिक्त दस फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी भी दी है।
किस पर कितना टैरिफ
देश का नाम —— प्रतिशत (%)
बांग्लादेश ——– 35%
बोस्निया और हर्जेगोविना -30%
कंबोडिया —— 36%
इंडोनेशिया —— 32%
जापान ——- 25%
कजाखिस्तान —— 25%
लाओस ——- 40%
मलेशिया ——– 25%
म्यांमार —— 40%
सर्बिया —— 35%
ट्यूनिशिया —— 25%
दक्षिण अफ्रीका —— 30%
दक्षिण कोरिया —— 25%
थाईलैंड ——- 36%

 

बदल चुकी है दुनिया, विश्व को शहंशाह की जरूरत नहीं…’, ब्रिक्स टैरिफ को लेकर ट्रंप पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा

वैश्विक मंच पर बहुध्रुवीयता और ग्लोबल साउथ की वकालत करने वाले ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने ट्रंप को खरी खरी सुनाते हुए कहा है कि दुनिया बदल चुकी है और और इस नई दुनिया में कोई भी देश शहंशाह (Emperor) को पसंद नहीं करता है. लूला का ये बयान तब आया है जब ट्रंप नि ब्रिक्स देशों पर 10 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी थी.