दरभंंगा में अत्याधुनिक मखाना प्रोसेसिंग एवं निर्माण इकाई स्थापित की जाएगी
- By rakesh --
- 29 May 2026 --
- comments are disable
दरभंगा में स्थापित होगी मखाना प्रोसेसिंग इकाई, ₹27.44 करोड़ के निवेश से 300 रोजगार के अवसर होंगे सृजित
पटना : बिहार के पारंपरिक मखाना उद्योग को आधुनिक औद्योगिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए Makhayo Foods Pvt. Ltd. द्वारा औद्योगिक क्षेत्र डोनार, दरभंंगा में अत्याधुनिक मखाना प्रोसेसिंग एवं निर्माण इकाई स्थापित की जाएगी। ₹27.44 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली यह परियोजना राज्य में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई गति प्रदान करेगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस संबंध में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) की परियोजना समाशोधन समिति (PCC) की बैठक उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पात्र आवेदकों को राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि एवं प्लग एंड प्ले शेड्स आवंटित करने के प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई। इसी क्रम में Makhayo Foods Pvt Ltd को IA डोनार, दरभंगा में अत्याधुनिक मखाना प्रोसेसिंग एवं निर्माण इकाई स्थापित करने की स्वीकृति दी गई।
यह परियोजना 2.20 एकड़ क्षेत्र में स्थापित की जाएगी, जिसके माध्यम से राज्य में आधुनिक मखाना प्रसंस्करण, पैकेजिंग एवं मूल्य संवर्धन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। प्रस्तावित इकाई से लगभग 300 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है, जिससे स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीण समुदायों को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। यह परियोजना राज्य के मखाना उद्योग को आधुनिक तकनीक, बेहतर उत्पादन क्षमता एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँच बनाने में सहायता करेगी। साथ ही, यह परियोजना किसानों, उद्यमियों एवं स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला को भी सुदृढ़ करेगी।
माननीय उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा, “बिहार सरकार राज्य के पारंपरिक एवं कृषि आधारित उद्योगों को आधुनिक औद्योगिक ढांचे से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। ‘मिथिला मखाना’ को वर्ष 2022 में GI टैग प्राप्त होना बिहार के लिए गर्व की बात है, जिसने राज्य के मखाना उत्पादकों को एक विशिष्ट पहचान प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मखाना आधारित प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना से राज्य में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि किसानों को बेहतर बाजार और उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य भी प्राप्त होगा।
उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार निवेशकों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में खाद्य प्रसंस्करण एवं कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु बेहतर अवसंरचना, सुगम प्रक्रियाएँ एवं नीतिगत सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि परियोजनाओं का त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
- biggest makhana factory bihar
- bihar makhana
- bihar makhana board
- bihar makhana capital
- bihar makhana economy
- bihar makhana factory
- bihar makhana industry
- bihar mithila makhana
- makhana board bihar
- makhana business bihar
- makhana cultivation in bihar
- makhana farming bihar
- makhana farming in bihar
- makhana in bihar
- makhana industry problems
- makhana industry profits
- makhana production bihar
- makhana production in bihar
- rahul gandhi makhana farmers in bihar