सीएम नीतीश कुमार ने क्या बड़ा एलान किया !

सीएम नीतीश कुमार ने क्या बड़ा एलान किया !

 

नीतिश कुमार ने सोसशल मीडिया एक्स पर इस बात को स्वीकार कर लिया है कि वे राज्यसभा जाना चाहते हैं। इसके साथ ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सबसे बड़ी बात यह सामने आई है कि राज्य में अब मुख्यमंत्री किस दल का और कौन होगा।

इधर जानकारी मिली है कि लगभग दिन के 12.30 बजे गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचेेंगे। इसके बाद राज्यसभा के लिए नीतिश कुमार नामांकन करेंगे।

नीतिश कुमार ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।