रक्षा मंत्रालय की यात्रा पर रूस रवाना हुए संजय सेठ

रक्षा मंत्रालय की यात्रा पर रूस रवाना हुए संजय सेठ।

रूस की विक्ट्री डे परेड में शामिल होंगे।

रांची। रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक यात्रा पर आज रूस रवाना हुए। अपनी रूस यात्रा के दौरान श्री संजय सेठ रूस के ‘विक्ट्री डे परेड’ में शामिल होंगे। इसके साथ ही रूस की राजधानी मास्को में भारतवंशियों के साथ संवाद भी करेंगे। भारत और रूस की मैत्री सदैव ही गहरी रही है। रक्षा राज्य मंत्री की यह रूस यात्रा कई मामलों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।