बिहार की राजनीति गर्म, कैबिनेट में विस्तार की संभावना !
- By rakesh --
- 26 Feb 2025 --
- comments are disable
पटना। जैसे जैसे बिहार विधानसभा का चुनाव करीब आ रहा है, वैसे वैसे राज्य की राजनीति भी गर्म होती नजर आ रही है। जानकारी अनुसार बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने राजस्व और भूमि सुधार मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि वो बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। यहीं नहीं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आज ही कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। दरअसल, बिहार में बजट सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। पिछले एक साल से इस पर चर्चा चल रही थी, लेकिन मंगलवार को जेपी नड्डा के साथ हुई बीजेपी की कोर कमेटी बैठक के बाद इसे लेकर बड़ा फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिन मंत्रियों के पास दो विभाग हैं, उनसे एक विभाग वापस लिया जाएगा ताकि नए मंत्रियों को स्थान दिया जा सके। यह प्रक्रिया कैबिनेट विस्तार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगी।भाजपा कोटे से चार विधायकों को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। वहीं एक-दो लोगों को मंत्रिमंडल से हटाया भी जा सकता है। पार्टी नेताओं के अनुसार 30 सदस्यीय बिहार मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से दो उपमुख्यमंत्री सहित कुल 15 मंत्री हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ.दिलीप जायसवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में दिलीप जायसवाल मंत्री पद छोड़ सकते हैं। पार्टी ने जिन नामों पर चर्चा की उसमें नवल किशोर यादव को मंत्री बनाया जा सकता है। जीवेश कुमार और अनिल शर्मा में से किसी एक को तो महिला कोटा से कविता देवी को मंत्री बनाया जा सकता है।
- bihar
- bihar cabinet
- bihar cabinet expansion
- bihar cabinet expansion 2021
- bihar cabinet expansion live
- bihar cabinet expansion news
- bihar cabinet extension
- bihar cabinet ministers list 2020
- bihar cabinet news
- bihar cabinet news today
- bihar latest news
- bihar news
- bihar news live
- bihar politics
- cabinet expansion
- latest bihar news
- nitish cabinet
- nitish cabinet expansion
- nitish kumar bihar cabinet
- nitish kumar cabinet
- nitish kumar cabinet expansion